नुरखांपुर में सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

नुरखांपुर में सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मोहल्ला नुरखांपुर की आंतरिक सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कई दशक से जर्जर हालत में पहुंच चुकी सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

 

वार्ड के सभासद एबरार अंसारी ने मोहल्ले की बदहाल सड़कों की ओर चेयरमैन नरगिस अतहर का ध्यान आकर्षित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव को तैयार कराने का निर्देश दिया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होते ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।

 

सभासद एबरार अहमद ने बताया कि चेयरमैन नरगिस अतहर द्वारा वार्ड में अब तक अनेक विकास कार्य कराए गए हैं, जो पूर्ववर्ती कार्यकाल में संभव नहीं हो सके थे। उन्होंने इसके लिए चेयरमैन के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि आरफीन अंसारी की चाय की दुकान से लेकर पूर्व चेयरमैन स्व. सईद अंसारी के मकान तक लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य जारी है।

 

चेयरमैन नरगिस अतहर ने कहा कि नगर के बाह्य और आंतरिक क्षेत्रों की सभी सड़कों को इंटरलॉकिंग से सुसज्जित किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर कार्यकाल के भीतर सभी सड़कें चमचमाती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए नगर पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग