कंजर बस्ती में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, दर्जनभर भट्टियाँ नष्ट

कंजर बस्ती में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, दर्जनभर भट्टियाँ नष्ट

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। परानापुर गाँव स्थित कंजर बस्ती में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शनिवार को आबकारी विभाग व चौबेपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जोरदार छापेमारी की। एसीपी सारनाथ विंदू सक्सेना के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में करीब दर्जनभर अवैध भट्टियाँ ध्वस्त कर दी गईं। साथ ही लगभग पाँच क्विंटल लहन—जो कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होता है—को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।

करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान कंजर बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम के पहुँचते ही अवैध शराब कारोबारी भागकर कादीपुर स्टेशन की ओर पहुँच गए, लेकिन पुलिस और आबकारी टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

अभियान में आबकारी इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा भी पुलिस बल के साथ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे। संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त ड्रम, चूल्हे, परतन, भट्टियाँ और अन्य उपकरणों को भी नष्ट कराया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के उत्पादन पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यह संयुक्त कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी कंजर बस्ती में लंबे समय से चल रहे कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कादीपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण अधिकांश यात्रियों, विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन इसी बस्ती से होता है। ऐसे में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई से उन्हें राहत मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश