मड़ई में लगी भीषण आग, तीन भैंसों की मौत; एक झुलसी

मड़ई में लगी भीषण आग, तीन भैंसों की मौत; एक झुलसी

वाराणसी। सिंधौरा थाना क्षेत्र के घोघरी गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान छोटेलाल पटेल की मड़ई (झोपड़ी) में लगी अचानक आग से तीन भैंसों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड के चलते देर शाम किसान के घर के सदस्य मड़ई में आग ताप रहे थे। इसी मड़ई में चार भैंसें भी बंधी हुई थीं। रात लगभग 9 बजे लोगों के बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही आशंका जताई जा रही है कि वहीं सुलग रही आग की चिंगारी बजड़ा में रखी सूखी लकड़ियों तक पहुँच गई, जिससे मड़ई ने आग पकड़ ली।

सूखी लकड़ी की वजह से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। जब तक ग्रामीण व घर के लोग मौके पर पहुँचे, तब तक तीन भैंसें जलकर मर चुकी थीं और एक बुरी तरह झुलस गई थी।

हादसा देखते ही ग्रामीण सक्रिय हो गए। कई लोगों ने अपने घरों के समरसेबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक तीन भैंसें बचाई नहीं जा सकीं।

मृत भैंसों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी भैंस का उपचार कराया जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान