मतदाता जागरूकता रैली रोके जाने पर कांग्रेस में नाराज़गी

विपक्ष की आवाज दबाना सरकार को महंगा पड़ेगा : अशोक सिंह

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) कांग्रेस पार्टी द्वारा शास्त्री घाट पर आयोजित मतदाता जागरूकता एवं एसआईआर जागरूकता रैली को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने और कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कांग्रेस नेता व शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कार्रवाई करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण रैली में बाधा डालना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर देना सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है।

अशोक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज कुचलने की कोशिश योगी सरकार को 2027 में भारी पड़ेगी, क्योंकि जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

सूत्रों के अनुसार, चौबेपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11 बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट को धौरहरा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम