कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज मिलेंगे पीड़ित अधिवक्ता के परिवार से
वाराणसी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को अधिवक्ता स्वर्गीय राजा आनंद ज्योति सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:15 बजे चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरथरा कला पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
परिजनों का आरोप है कि वे पिछले एक वर्ष से थाना स्तर से लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन कफ सिरप माफिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों—शुभम जायसवाल और उसके सहयोगी अमित सिंह टाटा—के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। परिवार का कहना है कि लगातार प्रयासों के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
इसी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे और छोटे बच्चों वाले परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन देंगे।




