नेशनल स्कूल कुश्ती में चौबेपुर का परचम लहराया

82 किग्रा ग्रीको–रोमन में विकास पाल ने जीता स्वर्ण

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। गोरखपुर में आयोजित नेशनल स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में चौबेपुर क्षेत्र के सन्दहा मेवड़ी गांव के पहलवान विकास पाल ने 82 किलोग्राम ग्रीको–रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव पहुँचते ही लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

विकास के पिता रामनरेश पाल और भाई अखिलेश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित हुई। विकास ने शुरू से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में तेलंगाना के एलवरिस, फिर दूसरे राउंड में पंजाब के रवि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में उन्होंने हरियाणा के जतिन पर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंचे। निर्णायक मुकाबले में विकास ने राजस्थान के विश्ववेंद्र को 8-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विकास की उपलब्धि से पूरा गांव गर्वित है और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम