ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चौबेपुर पुलिस ने सोमवार सुबह कादीपुर परानापुर कंजड़ बस्ती में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अपमिश्रित देशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपित—सक्ति कुमार पुत्र मोहित करवल और विक्की करवल पुत्र विराम को मौके से गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने लगभग ढाई क्विंटल लहन नष्ट किया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त चूल्हा, पाइप, ड्रम सहित अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए।
प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआई कमल सिंह यादव, शिवप्रकाश वर्मा और अखिलेश सरोज शामिल थे।




