दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. मनोज कुमार वर्मा, श्री आदित्य नारायण पब्लिक स्कूल चोलापुर के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक तरुण रुपानी ने दीप प्रज्वलन कर की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने शिक्षा और स्वास्थ्य को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए अभिभावकों से दोनों पर बराबर ध्यान देने की अपील की। प्रधानाचार्य डॉ. गौड़ ने मल्टीमीडिया प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट साझा की और उपलब्धियों का श्रेय अभिभावकों को दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “भारत पर्व” नाटक, जिसमें बच्चों ने देश की सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न राज्यों के त्योहारों व परंपराओं को मंचित कर ‘एकता में विविधता’ का संदेश दिया। नाट्य निर्देशन अरुण मिश्रा, नृत्य निर्देशन पंकज श्रीवास्तव, जबकि मंच संचालन वैष्णवी, शशांक, पलक और परिधि ने संभाला।

अंत में मुख्य अध्यापक डी.एन. राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश