कफ सिरप कांड में दो गिरफ्तार, फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी का खुलासा

दस्तावेजों की जालसाजी और फर्जी लाइसेंस के सहारे हुआ करोड़ों का कारोबार

 

वाराणसी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके नाम पर शुभम जायसवाल द्वारा फर्जी फर्म बनवाकर हर माह 40 हजार रुपये कमीशन के रूप में दिए जाते थे।

 

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली ने बताया कि अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कफ सिरप कांड के दो आरोपितों को दबोचा गया। दोनों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी।

 

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर फर्जी रेंट एग्रीमेंट, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जाली दस्तावेज तैयार कर ड्रग लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद उन्हीं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप खरीदी और गैर-औषधीय नशे के लिए अवैध रूप से सप्लाई की।

 

हरी ओम फार्मा (विशाल जायसवाल) ने 4,18,000 शीशी कफ सिरप शैली ट्रेडर्स (रांची) से खरीदकर 5 करोड़ से अधिक में बेच दिया। काल भैरव ट्रेडर्स (बादल आर्य) ने 1,23,000 शीशी कफ सिरप रांची से मंगाकर 2 करोड़ से अधिक में बेचा।

 

ई-वे बिल की जांच में भी जालसाजी पकड़ी गई। जिन वाहनों के नंबर ई-वे बिल में दर्ज थे, उनके मालिकों ने कहा कि उनका इन लेन-देन से कोई संबंध नहीं है।

 

अभियुक्तों ने बताया कि उनकी मुलाकात सिगरा स्थित अमित जायसवाल और शैली ट्रेडर्स के शुभम जायसवाल से हुई थी। दोनों ने कम समय में ज्यादा कमाई का लालच देकर उनके नाम पर फर्में बनवाईं।

 

प्रति माह 30–40 हजार रुपये नकद कमीशन मिलता था। फर्म के खाते में आने वाला पैसा तुरन्त शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर कराया जाता था। दिवेश जायसवाल को उनके बैंक खातों की पूरी जानकारी थी और वह ओटीपी लेकर लेनदेन कराता था।

 

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि एक वर्ष में उनके नाम पर करीब 7 करोड़ रुपये का अवैध व्यापार हुआ, जबकि माल कभी उनकी दुकान पर आता ही नहीं था। ई-वे बिल और टैक्स इनवॉइस सिर्फ कागजों में तैयार किए जाते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल