आज से राशन वितरण शुरू, केवाईसी अधूरी होने पर यूनिट का खाद्यान्न रोका जाएगा

10 से 28 दिसंबर तक निर्धारित समय पर मिलेगा निःशुल्क गेहूं–चावल, पूर्ति विभाग ने की केवाईसी पूर्ण कराने की अपील

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कोटे की दुकानों पर बुधवार, 10 दिसंबर से गेहूं और चावल का वितरण शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह के अनुसार, जिन कार्डधारकों के परिवार के सदस्यों की केवाईसी पूरी नहीं है, उन यूनिटों पर खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। राशन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सदस्य की केवाईसी अनिवार्य है।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड पर केवल उन्हीं यूनिटों का गेहूं और चावल मिलेगा, जिनकी केवाईसी अपडेट है। उदाहरण देते हुए बताया गया कि यदि किसी कार्ड पर पाँच सदस्य दर्ज हैं, लेकिन केवल तीन सदस्यों की केवाईसी पूर्ण है, तो वितरण भी केवल तीन यूनिट के अनुसार ही किया जाएगा।

 

विभाग ने सभी अपात्र सदस्यों की केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि आगामी वितरण में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी   वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला…

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    96.99 करोड़ की लागत से 12 माह में तैयार होगी अत्याधुनिक इमारत, महापौर ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश   वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम परिसर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर