स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बाँटे 5200 कंबल, दस गाँवों में चल रहा शीतकालीन सेवा अभियान

स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बाँटे 5200 कंबल, दस गाँवों में चल रहा शीतकालीन सेवा अभियान

चौबेपुर (वाराणसी)। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित शीतकालीन सेवा अभियान लगातार एक सप्ताह से जारी है। ट्रस्ट ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए मंदिर परिसर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया है। संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के निर्देश पर यह सेवा कार्य निरंतर संचालित हो रहा है।

ट्रस्ट द्वारा अब तक कुल 5200 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। यह कार्यक्रम डूबकियाँ, पियरी, पुरनपट्टी, पनिहरी, पर्वतपुर, नारायणपुर, खरगीपुर, उमरहाँ, तरयाँ सहित कुल दस गांवों में संपन्न हुआ।

वितरण के दौरान ट्रस्ट की ओर से विशेष रूप से वृद्धजन, महिलाएं, दिव्यांगजन और अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई। सेवाधारियों की टीम ने घर-घर जाकर कंबल वितरित किए और लोगों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की। सेवा अभियान में उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, रामभजन, आशुतोष, गौरव सिंह सहित कई सेवाधारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विहंगम योग संस्थान एवं स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कई सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। इनमें रक्तदान शिविर, वस्त्र वितरण, आपदा राहत, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा सेवा, निःशुल्क आवासीय शिक्षा जैसे अनेक जनकल्याणकारी प्रकल्प शामिल हैं, जिनसे प्रतिवर्ष हजारों लोग लाभान्वित होते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश