शादी के डीजे के कंपन से गई रामसूरत निषाद की जान, तेज ध्वनि प्रदूषण फिर बना काल

शादी के डीजे के कंपन से गई रामसूरत निषाद की जान, तेज ध्वनि प्रदूषण फिर बना काल

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। लेढूपुर इलाके में सोमवार रात शादी के डीजे से उठे तेज कंपन और शोर ने छितौनी गांव के 50 वर्षीय रामसूरत निषाद की जीवनलीला समाप्त कर दी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के निवासी रामसूरत निषाद गोलगप्पे का ठेला लगाकर परिवार चलाते थे और पिछले दो वर्षों से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान थे। चिकित्सकों ने उन्हें तेज आवाज और तनाव से दूर रहने की सलाह दी थी।

 

परिजनों के अनुसार, सोमवार को वे पत्नी और भतीजे के साथ माता आनंदमयी अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। लेढूपुर स्थित एक मैरिज लॉन के सामने बारात के डांस में डीजे और बुफर के तेज शोर से लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर जाम लगा था। ऑटो जाम में ऐसा फंसा कि निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा।

 

परिजनों ने बारातियों से हाथ जोड़कर डीजे व बुफर बंद करने की गुहार लगाई, लेकिन बारातियों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि शादी में संगीत बंद नहीं किया जा सकता। इसी दौरान तेज कंपन, चीख–पुकार और अफरातफरी के बीच रामसूरत की हालत बिगड़ती चली गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने तक का समय भी नहीं मिल सका। घटना से परिजन सदमे में पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर गांव लौट गए।

 

घटना की जानकारी मिलने पर ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ काम करने वाली संस्था सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने बताया कि भारत के कानून के अनुसार दिन में भी अधिकतम 70–75 डेसीबल से ज्यादा ध्वनि की अनुमति नहीं है, जबकि किसी भी डीजे या बुफर सिस्टम को इतनी कम ध्वनि पर चलाना तकनीकी रूप से संभव नहीं। ऐसे में तेज साउंड सिस्टम स्वतः ही अवैध श्रेणी में आते हैं।

 

उन्होंने कहा कि तेज ध्वनि वाले डीजे–बुफर के खिलाफ पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में कानून का भय बना रहे। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को कानून में संशोधन कर खुले स्थानों, सड़क और सार्वजनिक मार्ग पर केवल परंपरागत वाद्ययंत्रों के उपयोग की ही अनुमति देनी चाहिए।

 

घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आवाज वाले डीजे और बुफर अब तक कई लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा चुके हैं, लेकिन प्रशासन सख्ती नहीं बरत रहा है। रामसूरत की मौत ने एक बार फिर लापरवाही और ध्वनि प्रदूषण के खतरों की ओर ध्यान खींचा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण