चेतगंज पुलिस ने हेरोइन व अवैध असलहे संग छह तस्कर दबोचे

चेतगंज पुलिस ने हेरोइन व अवैध असलहे संग छह तस्कर दबोचे

वाराणसी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 11 ग्राम अवैध हेरोइन, 0.32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बताया गया कि पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति में सक्रिय थे।

सूचना मिली थी कि सम्पूर्णानन्द बाउंड्री के पास लकड़ी मंडी के समीप कुछ युवक हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। इसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवम सिंह उर्फ नीरज उर्फ बाबू पटेल, अमित सिंह, निकेश जायसवाल, अमित यादव, अश्वनी पांडेय और शुभम चौरसिया के रूप में हुई।

छहों के पास से अलग-अलग मात्रा में पुड़िया हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि शिवम सिंह के पास से सबसे अधिक 14 पुड़िया हेरोइन, 1140 रुपये, मोबाइल फोन सहित अवैध पिस्टल और दो कारतूस मिले। शेष आरोपियों से 4 से 7 पुड़िया तक हेरोइन और थोड़ी नकदी बरामद हुई। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन बेचकर अपना खर्च और शौक पूरा करते थे।

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि शिवम सिंह पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अतिरिक्त मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, रोहित तिवारी, विकल शांडिल्य, राहुल बरनवाल, कांस्टेबल पुनीत कुमार, संदीप गौतम और ब्रह्मानंद शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण