वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिलीप सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक
चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी निवासी एवं एक हिंदी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिलीप सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह (58) का मंगलवार देर रात लंबी बीमारी के बाद उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।
प्रतिमा सिंह जीवनदीप स्कूल में टीचर काउंसलर के पद पर कार्यरत थीं। वे एक पुत्र, एक पुत्री सहित अपना पूरा परिवार पीछे छोड़ गईं। बुधवार दोपहर मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पति डॉ. दिलीप सिंह ने मुखाग्नि दी।




