एसआईआर अभियान की प्रगति पर आज वाराणसी में समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

एसआईआर अभियान की प्रगति पर आज वाराणसी में समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को वाराणसी पहुंच रहे हैं, जहां वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की मंडलस्तरीय समीक्षा करेंगे। सर्किट हाउस में प्रस्तावित इस बैठक में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह आजमगढ़ में बैठक के बाद दिन में वाराणसी आएंगे। प्रदेश में एसआईआर अभियान को गति देने के लिए उन्होंने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समीक्षा के बाद अब उन्होंने पूर्वांचल का दौरा शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में एसआईआर में पिछड़ रहे क्षेत्रों के कारणों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री की बैठक में चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ ही काशी क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, महानगर प्रभारी, जिला संयोजक, महामंत्री तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के एसआईआर संयोजक और सेक्टर संयोजक भी शामिल होंगे। सभी को इसके लिए सूचना भेज दी गई है। बैठक में जनप्रतिनिधियों से उनकी भागीदारी और बीएलए की जिम्मेदारियों के संबंध में फीडबैक भी लिया जाएगा।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बूथवार एसआईआर फॉर्म के वितरण, संग्रह, डिजिटाइजेशन और मैपिंग का विस्तृत ब्योरा तैयार किया जा रहा है, जिससे समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर सटीक जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण