फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रंगदारी मांगने वाला आरोपी लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा

फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रंगदारी मांगने वाला आरोपी लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाराणसी। लंका पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गैंगरेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शेख अजदर हुसैन (55) बताया गया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर संचालित ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत लंका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मड़ुवाडीह चौराहे के पास मौजूद है। इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 9 दिसंबर को शाम करीब चार बजे पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

लंका निवासी शिकायतकर्ता रवि प्रकाश जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि अजदर हुसैन और उसके साथियों ने संगठित गिरोह बनाकर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कुटरचित दस्तावेज तैयार कर गैंगरेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।

तहरीर के आधार पर थाना लंका में आईपीसी की धारा 111(3), 126(2), 351(3) और 308(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    जन हित संकल्प पार्टी की बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। जन हित संकल्प पार्टी की महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर