‘आत्मा न जन्म लेती है, न मरती है’ — ब्रह्मचारी जी महाराज

परमहंस हॉस्पिटल में अखंड गीता पाठ के उपरांत विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर कलां गांव स्थित परमहंस हॉस्पिटल प्रांगण में आयोजित यथार्थ गीता अखंड पाठ के उपरांत बृहस्पतिवार को हुए प्रवचन में ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि जो हृदयस्थ आत्मा को नहीं पहचानता, वह पुरुष होते हुए भी नपुंसक समान है। आत्मा शाश्वत, अविनाशी और पुरातन है। वह न कभी जन्म लेती है और न ही मृत्यु को प्राप्त होती है, केवल शरीर रूपी वस्त्र बदलती है।

 

उन्होंने कहा कि आत्मा, परमात्मा और ब्रह्म एक ही सत्य के पर्याय हैं। यज्ञ की प्रक्रिया ही कर्म है और यज्ञ से बचा अन्न ग्रहण करने वाले संतजन समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह स्वामी अड़गड़ानंद नंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। शक्तेसगढ़ से आए भक्तों ने यथार्थ गीता का अखंड पाठ आयोजित किया, जो बृहस्पतिवार को प्रवचन के साथ पूर्ण हुआ।

 

अखंड पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कादीपुर कलां, धौरहरा, परानापुर, अजांव, गरथौली, बर्थरा खुर्द, चौबेपुर, छितमपुर, हड़ियाडीह, मुनारी सहित अनेक गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, जय प्रकाश पांडेय, संतोष तिवारी, अजीत सिंह प्रधान, सूर्यनाथ यादव, श्याम प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, परम हंस सिंह, अनिल सिंह, सुभाष सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. बीर बहादुर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार