चाइनीज मांझा ने ली शिक्षक की जान, शास्त्री ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

चाइनीज मांझा ने ली शिक्षक की जान, शास्त्री ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह चाइनीज मांझे से हुई कटान में एक प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी संदीप तिवारी (40) अपनी बेटी मन्नत, जो कक्षा दो की छात्रा है, को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे जैसे ही वे शास्त्री ब्रिज पहुंचे, चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। इससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित होने के बावजूद चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है, जिससे आए दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार