डीएवी पीजी कॉलेज के मेधावियों को 14 दिसंबर को मिलेगी उपाधि

बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में होगा भव्य समारोह

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज का उपाधि वितरण समारोह 14 दिसंबर को बीएचयू परिसर स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में आयोजित होगा। समारोह में वाणिज्य, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातक तथा परास्नातक के करीब 1000 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

गुरुवार को कॉलेज में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, समारोह संयोजक एवं उप प्राचार्य प्रो. राहुल तथा आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. पारूल जैन ने तैयारियों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि इस वर्ष स्नातक के 700 और परास्नातक के 300 विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करेंगे। इनमें वाणिज्य संकाय के 257, सामाजिक विज्ञान संकाय के 419 तथा कला संकाय के 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

समारोह में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कुमार अध्यक्षता करेंगे। विभिन्न सत्रों में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार उपाध्याय, कला संकायाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डियाल सहित कई विभागाध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उपाधि वितरण सुबह 10 बजे वाणिज्य संकाय से शुरू होगा। दोपहर 12:30 बजे सामाजिक विज्ञान संकाय और 2:30 बजे कला संकाय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

समारोह संयोजक प्रो. राहुल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साफा एवं उत्तरीय वितरण, मंच सज्जा, बैठने की व्यवस्था, जलपान और खानपान सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. पारूल जैन ने बताया कि विद्यार्थियों में दीक्षांत समारोह को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस बार परास्नातक के 300 विद्यार्थियों में से 100 छात्राएं उपाधि प्राप्त करेंगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। इसे कॉलेज परिवार ने ‘बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ’ अभियान की दिशा में एक सकारात्मक उपलब्धि बताया है।

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि आने वाले वर्षों में छात्राओं की संख्या में और वृद्धि देखने को मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा