तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

चौबेपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिधि हॉस्पिटल के सामने हादसा, चालक फरार

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिधि हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश पांडेय (35) पुत्र प्रमोद पांडेय, निवासी बिशुनपुर मथुरा, डहरा, सैदपुर (गाजीपुर) किसी काम से वाराणसी गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से आ रही स्कूल बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बृजेश सड़क पर दूर जा गिरे और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक पूजा-पाठ कराकर परिवार की जीविका चलाते थे।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बृजेश अपने पीछे पत्नी रिंकेश, माता इंदुबाला और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार