तिलहनी–दलहनी फसलों में सल्फर का प्रयोग बढ़ाएगा पैदावार व गुणवत्ता

ढांका गांव में आयोजित किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर ने दी आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। तिलहनी व दलहनी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए मुख्य पोषक तत्वों के साथ सल्फर का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से सरसों की फसल में यूरिया की टॉपड्रेसिंग के समय सल्फर का उपयोग करने से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि तेल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से ढांका गांव में आयोजित मिलियन फार्मर्स स्कूल/किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को दी।

उन्होंने किसानों से कृषि की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती करने की अपील की। उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय किसान पाठशाला के पहले दिन दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती से जुड़े प्रभावी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, हरी खाद का महत्व, रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण, कृषि में ड्रोन का प्रयोग तथा फार्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता जैसे विषयों पर भी किसानों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान सुमन देवी ने कहा कि बदलते समय के साथ किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती करनी चाहिए, जिससे आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण दुबे, विनोद निषाद, अमरनाथ पाण्डेय, सत्यनारायण दुबे, प्रभु नाथ, गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा