काशी तमिल संगमम 4.0 में चित्र प्रदर्शनी, क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता नमो घाट पर आयोजित

केंद्रीय संचार ब्यूरो की पहल, विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

वाराणसी। उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित काशी तमिल संगमम 4.0 के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत तथा भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन और नशा मुक्त भारत—पर आकर्षक चित्र बनाए। इसमें साक्षी गुप्ता और सिमरन कुमारी ने प्रथम, प्रीति और श्याम मिश्रा ने द्वितीय तथा अंकिता सिन्हा और कृति कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएसटी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों तथा काशी व तमिलनाडु के प्रमुख व्यक्तित्वों के जीवन और योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। चित्र प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी जय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार