25 से 27 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी पुष्प प्रदर्शनी
वाराणसी। भारतीय तिथि के अनुसार शुक्रवार को संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मंदिर के मानित व्यवस्थापक एवं ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय तथा सहमानित व्यवस्थापक डॉ. सुभाष पांडेय के आचार्यत्व में पुरोहितों ने विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजय कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महामना जयंती के उपलक्ष्य में चंद्रयान मिशन की थीम पर आधारित पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं 26 और 27 दिसंबर को यह प्रदर्शनी सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।




