आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

संतान के लिए दबाव और धमकी से परेशान होकर रची गई हत्या की साजिश, ऑपरेशन चक्रव्यूह में शिवपुर पुलिस को बड़ी सफलता

 

वाराणसी। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवपुर क्षेत्र में हुई आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्त्री की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस उपायुक्त वरुणापार जॉन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित यादव पुत्र बच्चा लाल यादव निवासी मीरापुर असही थाना शिवपुर और उसकी पत्नी अंजलि चौहान पत्नी मोहित यादव, पुत्री नागेंद्र चौहान निवासी नवलपुर बसही थाना शिवपुर शामिल हैं। शुक्रवार को मीडिया के सामने अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने पूरे मामले का खुलासा किया।

 

उन्होंने बताया कि मृतका अनुपमा पटेल उर्फ सीता शारदा बिहार कॉलोनी, लक्ष्मणपुर स्थित अपने घर से पैकेट दूध बेचने का कार्य करती थी। इसी दौरान अभियुक्त मोहित यादव से उसका परिचय हुआ और आपसी मेलजोल बढ़ गया। मृतका निःसंतान थी और अभियुक्त से संबंध स्थापित कर संतान प्राप्त करने का दबाव बनाने लगी थी। ऐसा न करने पर वह पुलिस में शिकायत कर फंसाने की धमकी देती थी।

 

इस बात को मोहित यादव ने अपनी पत्नी अंजलि चौहान से साझा किया, जिसके बाद दोनों ने मृतका को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों अभियुक्त 11 दिसंबर 2025 को मिश्रा होम स्टे, काली माता मंदिर पांडेयपुर में ठहरे हुए थे। उसी सुबह वे मृतका के घर के लिए निकले। घर के पास पहुंचने पर अभियुक्ता अंजलि बाहर रुक गई, जबकि मोहित यादव पीछे के रास्ते से घर में घुसा और पत्थर के सिल व स्टील के इम से सिर, चेहरे और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

 

हत्या के बाद अभियुक्त मृतका के पहने हुए जेवरात, आलमारी में रखे गहने और नकदी लेकर बाहर निकला। खून से सने कपड़ों को अभियुक्ता ने शाल से ढक दिया और दोनों टेंपो से भोजूबीर होते हुए वापस पांडेयपुर स्थित होम स्टे लौट आए। 12 दिसंबर को दोनों रेलवे स्टेशन शिवपुर से फरार होने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े झाड़ी से बरामद किए गए। साथ ही मृतका के जेवरात व नकदी भी दोनों के कब्जे से बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

 

इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त ने शिवपुर की संयुक्त पुलिस टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, गौरव सिंह, विद्यासागर चौरसिया, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा शाही, हेड कांस्टेबल लवकुश कुमार, महिला कांस्टेबल पिंकी गौड़, हेड कांस्टेबल रामबाबू, कांस्टेबल नीतेश तिवारी व बालमुकुंद मौर्या शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार