चिरईगाँव ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का धरना प्रदर्शन

चिरईगाँव ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का धरना प्रदर्शन

 

चौबेपुर (चिरईगाँव) ब्लाक परिसर स्थित ग्राम प्रधान व बीडीसी भवन में शनिवार को बैठक करने पहुंँचे ग्राम प्रधानों को बीडीओ ने बैठक करने से मना करते हुये कक्ष में ताला बन्द करवा दिया। इससे नाराज ग्राम प्रधान बीडीओ पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुये जमकर नारेबाजी की और बैठक कक्ष खोलने की मांग करते हुये धरना पर बैठ गये।

 

ग्राम प्रधानों के अनुसार केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर रविवार को नगर निगम के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर दो जनपदों के ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत की गई है। जिसमें आपसी विकास कार्यों के बाबत एक दूसरे से विचार साझा किये जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

 

इसकी तैयारी के लिये चिरईगाँव ब्लाक में ग्राम प्रधान संघ के एक गुट के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंँचे। ब्लाक के एकाउंटेंट के के कन्नौजिया ने बैठक कक्ष खोल दिया।

 

थोड़ी ही देर में बीडीओ राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंँचे और बैठक कक्ष नहीं खोले जाने के बाबत सीडीओ के निर्देश की जानकारी देते हुये पुनः ताला बन्द करवा दिया। इससे नाराज ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के विरुद्ध अनेक आरोप लगाते हुये जमकर नारेबाजी की और वही धरना पर बैठ गये।

 

अधिकारियों की सूचना पर थोड़ी ही देर में चौबेपुर थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ला, चौकी प्रभारी अजय पाल बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंँच गये। जानकारी होने पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह एक घंटे बाद मौके पर पहुंँचे और ग्राम प्रधानों को समझा कर धरना समाप्त कराया।

 

इसके बाद सभी ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख के कक्ष में पहुंँचकर बीडीओ पर विकास कार्यों में पक्षपात व अनदेखी करने का आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रधानों को सीडीओ के आदेश के अनुपालन की सलाह देते हुये कहा कि अगर कोई आदेश है तो नियमानुसार तरीके से काम करना चाहिये।

 

उन्होंने बीडीओ को अपने कक्ष में तलब कर पूरी जानकारी ली और शीघ्र ही सभीं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव, संजय जैसवार, किरन यादव, सुरेन्द्र कुमार, सर्वेश यादव, शत्रुघ्न सिंह, श्रवण राजभर, घनश्याम यादव आदि उपस्थित रहे ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी