किसान पाठशाला में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर

अधिक यूरिया से बढ़ता है कीट-रोग का खतरा, पर्यावरण भी होता है प्रभावित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। फसलों में असंतुलित उर्वरकों का प्रयोग किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पौधों की अत्यधिक वानस्पतिक वृद्धि होकर वे कमजोर व मुलायम हो जाते हैं, जिससे कीट एवं रोगों के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। किसानों को चाहिए कि वे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें। यह सलाह कृषि विभाग की ओर से ढांका गांव में आयोजित दो दिवसीय किसान पाठशाला के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने दी।

 

उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में यूरिया के उपयोग से नाइट्रस ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है, जो वायु, जल और मिट्टी प्रदूषण का कारण बनता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए उर्वरकों का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग आवश्यक है।

 

मास्टर ट्रेनर ने प्रधानमंत्री प्रणाम योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में अनुदानित रासायनिक उर्वरकों की औसत बिक्री की तुलना में यदि खपत कम होती है, तो उससे होने वाली अनुदान बचत का 50 प्रतिशत किसानों के हित में व्यय करने हेतु राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है।

 

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किसान पाठशाला के दूसरे दिन कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कृषि उत्पादन में एसपीओ की भूमिका तथा कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद निषाद, सरिता देवी, राम अवतार, अमरनाथ पाण्डेय, लक्ष्मीशंकर दुबे, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास