तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी का धरना-प्रदर्शन

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव व सवर्ण आयोग गठन की उठी मांग

 

वाराणसी। सवर्ण समाज से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा।

 

प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग करते हुए इसे समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि आज़ादी के बाद से लागू जाति आधारित आरक्षण के चलते सामान्य वर्ग के गरीब, बेरोजगार और जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं और अवसरों से वंचित रह जा रहे हैं।

 

ज्ञापन में एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस कानून के दुरुपयोग से सामान्य वर्ग के निर्दोष लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती है, जिससे समाज में असंतोष और तनाव की स्थिति बन रही है।

 

ये हैं प्रमुख मांगें: जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।

 

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर उसके दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जाए अथवा कानून को समान बनाया जाए।

 

सामान्य वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।

 

 

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा (राजा), जिला संरक्षक मोहन पांडेय और जिला संयोजक संतोष कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को राष्ट्रव्यापी रूप दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में अखिलेश कुमार मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, मोहन पांडेय, संतोष मिश्रा, प्रभांशु सिंह रूद्र, शत्रुध्न पांडेय समेत सवर्ण आर्मी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती