दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल बना संजीवनी का पैरास्पोर्ट्स आयोजन

एडीसीपी नीतू कादयान ने कहा—संवेदनशील समाज निर्माण में संस्थान की भूमिका सराहनीय

 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सभा जरियारी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित दिव्यांग कल्याण केंद्र में पैरास्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि एडीसीपी नीतू कादयान ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण, प्रशिक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में संजीवनी संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल दिव्यांग सशक्तिकरण को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान में थेरेपी का लाभ ले रहे सात वर्षीय बालक रौनक ने भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

 

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों, कर्मचारियों और अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत प्रेरक नाटिका “उम्मीद बदलाव की” ने सामाजिक संदेश दिया। वहीं दिव्यांग बालक-बालिकाओं की मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

 

संस्थान के महासचिव डॉ. विद्यासागर पांडेय ने संजीवनी द्वारा अब तक किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के प्रांतीय सचिव घनश्याम पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन संयुक्त सचिव दिवाकर द्विवेदी ने किया।

 

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ. नर्वदेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, डॉ. के.के. चौबे, शैलेश श्रीवास्तव, माधवेंद्र पांडेय, एडवोकेट अरविंद पांडेय सहित संस्थान के शिक्षक, प्रशिक्षक, चिकित्सक, बड़ी संख्या में दिव्यांग बालक-बालिकाएं, उनके परिजन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा