इनरव्हील क्लब उदिता ने आश्रम में किया सेवा कार्य

ज्योति भूषण आश्रम में वृद्धों व कुष्ठ रोगियों को अन्न व शॉल का वितरण

वाराणसी। सनातन धर्म की मूल भावना “नर सेवा ही नारायण सेवा” को चरितार्थ करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता के तत्वावधान में शनिवार, 13 दिसंबर को काशी कुष्ठ सेवा संघ द्वारा संचालित ज्योति भूषण आश्रम, आशापुर में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं व पुरुषों, विशेष रूप से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को अन्न और शॉल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कविता पाठक, सचिव कीर्ति सिंह, संपादक सुकेशी शंकर, अंजुलिका चौबे तथा मनीषी परिषद महानगर के अध्यक्ष नीरज चौबे ‘सोनू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने आश्रमवासियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें सम्मान, अपनत्व और संवेदना का भाव दिया।

काशी कुष्ठ सेवा संघ के केयरटेकर रमेश चंद श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने सेवा कार्य के लिए क्लब पदाधिकारियों का सम्मान किया। वहीं शैलेंद्र दुबे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्यक्रम के माध्यम से मानवता, करुणा और वृद्धों व रोगियों के प्रति दया भाव का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन सनातन संस्कृति की सामाजिक चेतना और सेवा परंपरा की जीवंत मिसाल के रूप में सामने आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम