माता–पिता के सान्निध्य में शोध प्रबंध पूर्ण, डॉ. अमित तिवारी ने रचा शैक्षणिक इतिहास

बीएचयू–एसवीडीवी के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग में शोध पूर्ण, परिवार की गरिमामयी उपस्थिति बनी प्रेरणा

 

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एवं एसवीडीवी के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग में आदरणीय प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में शोधार्थी अमित कुमार तिवारी ने अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण कर शैक्षणिक जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

 

शोध प्रबंध पूर्ण होने के इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके माता–पिता की गरिमामयी उपस्थिति ने क्षण को ऐतिहासिक और भावनात्मक बना दिया। शोध प्रबंध के साथ माता–पिता की तस्वीर भारतीय सामाजिक संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और गुरुकुल परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करती नजर आई।

 

डॉ. अमित तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता–पिता के मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं गुरुजनों की प्रेरणा को देते हुए कहा कि माता–पिता का सान्निध्य ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। यह उपलब्धि वर्षों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

 

इस अवसर पर डॉ. अमित तिवारी के मित्र संपूर्णानंद पांडेय ने उन्हें आगे भी पोस्ट डॉक्टरेट शोध कार्य जारी रखने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

शोध प्रबंध पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अनौपचारिक समारोह में डॉ. अमित तिवारी के पिता हरेश तिवारी, माता जया देवी, बड़ी मां वेदांती तिवारी, बहन माधुरी पांडेय, पत्नी पुतुल तिवारी तथा पुत्री अन्वी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पारिवारिक और स्मरणीय बना दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत