चिरईगांव ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के जोश एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

हरमन माइनर स्कूल मैदान में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, कबड्डी से लेकर कुश्ती तक रोमांचक मुकाबले

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चिरईगांव विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हरमन माइनर स्कूल के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान चिरईगांव ब्लॉक के सभी संकुलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, वॉलीबाल एवं कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम और अनुशासन का परिचय दिया।

कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जबकि लंबी कूद में शशिप्रकाश सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी के प्राथमिक वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में फूलपुर की टीम विजेता रही, जबकि उपविजेता का खिताब प्राथमिक विद्यालय भगतुआ के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया।

जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में अंजू पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बालक वर्ग में शिवप्रकाश ने बाजी मारी। सभी खेलों में प्रतिभागी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह एवं मनीष कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर ज्योतिभूषण त्रिपाठी, रविंद्र यादव, पार्थेश्वर पांडेय, अवनीश पाठक, मंगला तिवारी, विद्या देवी, कमलेश यादव, बल्लभ पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग