समावेशी समाज से ही संभव है सच्ची सामाजिक प्रगति : संगोष्ठी में वक्ताओं का जोर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बारियासनपुर में आयोजन, दिव्यांगजनों की भागीदारी को बताया विकास की कुंजी

 

बारियासनपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शनिवार को बारियासनपुर स्थित लोक चेतना समिति के प्रांगण में जन विकास समिति के सहयोग से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “समावेशी समाज से ही सच्ची सामाजिक प्रगति” रहा, जिसमें दिव्यांगजनों की पूर्ण भागीदारी पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था की जिला संयोजिका पूनम ने कहा कि सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांग-समावेशी समाज का निर्माण आवश्यक है। न्यायपूर्ण और टिकाऊ समाज तभी संभव है, जब दिव्यांगजन विकास की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

संस्था के सचिव जयंत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समावेशी और टिकाऊ समाज के निर्माण के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व और भागीदारी को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इससे भविष्य में एक सशक्त और समान समाज की नींव रखी जा सकती है।

निक्की अम्मुख फाउंडेशन से शिवनरेश ने कहा कि समावेशी वित्तपोषण दिव्यांग व्यक्तियों, उनके परिवारों और पूरे समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के बिना कोई भी समाज वास्तविक विकास हासिल नहीं कर सकता।

प्रथम संस्था से जुड़े रामप्रवेश ने कहा कि यदि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है तो परिवार और समाज दोनों को उनके प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।

संगोष्ठी में दर्जनों ग्राम पंचायतों से आए सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में लोक चेतना समिति से संतोष, साधना, बंदना, चारु और पूनम दीदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग