लंका पुलिस ने गौ तस्करी का किया खुलासा, पिकअप से चार गोवंश बरामद

रेकी कर रही स्कॉर्पियो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाए जा रहे थे पशु

वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने गौ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए पिकअप वाहन से चार गोवंश बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार लौटूवीर से मलहिया की ओर जाते समय कुछ दूरी आगे पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर चार गोवंश मिले। इसी दौरान आगे चल रही एक स्कॉर्पियो को भी रोका गया, जिसमें सवार तस्करों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक यादव निवासी मिसिरपुर रोहनिया, विजय यादव उर्फ टिल्लू यादव निवासी छिमिया, मुगलसराय (चंदौली) और मोहम्मद अफरोज शाह निवासी सुल्तानपुर, रामनगर के रूप में हुई है।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि विजय यादव और मोहम्मद अफरोज शाह पिकअप वाहन से गोवंश को बिहार ले जाकर वध के लिए सप्लाई कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए अभिषेक यादव स्कॉर्पियो से आगे-आगे रेकी कर रहा था। बिहार बॉर्डर तक पशु पहुंचाने पर इन्हें अच्छी रकम मिलती थी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ वाराणसी और मिर्जापुर जनपद में पहले से करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित घूमते हुए गाय-बछड़ों को पकड़ते और पिकअप में लादकर बिहार भेज देते थे।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा, रमना चौकी प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा