स्व. सदानंद सिंह की स्मृति में आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के टेकुरी गांव में स्वर्गीय सदानंद सिंह की पुण्य स्मृति में उनके आवास पर रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोगों को कुल 250 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन संदीप सिंह एवं अमित सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।
आयोजक संदीप सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही स्वर्गीय सदानंद सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि समाजसेवा का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में मृत्युंजय सिंह, मुकेश सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, नखड़ गुरु, कपिलदेव, बबलू यादव, राजन कन्नौजिया, नवल सिंह तथा शिवशंकर पाटिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




