बुजुर्ग दिव्यांग महिला से जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, कब्जा न देने व जान से मारने की धमकी का आरोप

राजातालाब। थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद–फरोख्त के नाम पर एक बुजुर्ग, असहाय व दिव्यांग महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर राजातालाब पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम रानीबाजार निवासी अधिवक्ता रिंकू खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी विधवा बुआ मानसिक रूप से असक्षम हैं। आरोप है कि इस स्थिति का लाभ उठाते हुए शैलेंद्र कुमार चौहान निवासी कचनार तथा बच्चालाल यादव निवासी भिखारीपुर ने साजिश के तहत उनकी बुआ की जमीन हड़पने का प्रयास किया। आरोपियों ने पीड़िता की आराजी संख्या 25 (रकबा 0.4470 हेक्टेयर) को मात्र 6 लाख 85 हजार रुपये में बैनामा करा लिया।

शिकायत में यह भी बताया गया कि जब पीड़िता ने अपनी दूसरी जमीन आराजी संख्या 24 पर निर्माण कार्य शुरू कराया, तो आरोपी मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जमीन पर कब्जा न देने और रुपये वापस न करने की धमकी दी गई।

आरोप है कि मामले की शिकायत थाने में करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़िता और उसका परिवार भय और दहशत में है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा