सरसौल व लुठा कलां में अवैध बालू खनन के मिले चिन्ह, खनन विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

जांच में तीन स्थानों पर बड़े पैमाने पर खनन के प्रमाण, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।सरसौल एवं लुठा कलां गांवों में मिश्रित बालू के अवैध खनन के स्पष्ट चिन्ह मिलने पर खनन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। खनन विभाग के अधिकारियों ने 12 दिसंबर को मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें तीन स्थानों पर अवैध खनन के साफ प्रमाण पाए गए।

खनन निरीक्षक अनुज कुमार द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में सरसौल व लुठा कलां गांवों के गाटा संख्या 25 में बड़े पैमाने पर बालू मिश्रित मिट्टी निकाले जाने के साक्ष्य मिले। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खनन किए गए स्थलों से हजारों घन मीटर मिट्टी पहले ही हटाई जा चुकी है। हालांकि निरीक्षण के समय कोई भी व्यक्ति अवैध खनन या परिवहन करते हुए मौके पर नहीं मिला।

खनन विभाग के अनुसार यह कृत्य खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम-1957 तथा उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली-2021 का स्पष्ट उल्लंघन है। विभाग की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी ग्राम सरसौल में अवैध बालू खनन के मामले में वर्ष 2024 में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि खनन विभाग की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति