चोलापुर थाना प्रभारी की अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी—सुधर जाइए, नहीं तो सलाखों के पीछे जाना तय

कार्यभार संभालते ही दीपक कुमार ने दिखाई सख्ती, देर रात सड़कों पर उतरकर किया पैदल गश्त व सघन चेकिंग

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाने की कमान संभालते ही नए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उनके सक्रिय नेतृत्व में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में स्पष्ट बदलाव नजर आने लगा है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तेज-तर्रार अधिकारी दीपक कुमार को चोलापुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करते ही थाना प्रभारी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि अब क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर होने वाली चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दीपक कुमार स्वयं मैदान में उतर आए हैं।

देर रात थाना प्रभारी दीपक कुमार और गोसाईंपुर चौकी प्रभारी विपिन पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि “आपकी सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” साथ ही नागरिकों से अपील की कि रात के समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

थाना प्रभारी के इस सख्त और सक्रिय रुख से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह