बरेका में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक संपन्न

महाप्रबंधक सोमेश कुमार बोले—हिंदी में मौलिक चिंतन से ही होगा विकसित भारत का निर्माण

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के राजभाषा विभाग द्वारा शुक्रवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नराकास अध्यक्ष एवं बरेका महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सोमेश कुमार ने कहा कि वाराणसी आध्यात्म और संस्कृति के साथ-साथ साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में भी देश-दुनिया को दिशा देने वाला नगर रहा है। हिंदी भाषा को समृद्ध करने में वाराणसी का योगदान अनूठा है। इसी का परिणाम है कि गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में वाराणसी को प्रशंसनीय श्रेणी का सम्मान प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीकी क्षेत्रों में मौलिक चिंतन एवं लेखन अत्यंत आवश्यक है, जो हिंदी भाषा के माध्यम से ही व्यापक स्तर पर संभव है। साथ ही उन्होंने संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी में अधिकाधिक कार्य कर देश को और सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि डॉ. छबिल कुमार मेहेर ने विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त राजभाषा संबंधी आंकड़ों की समीक्षा की और भविष्य में उनमें सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल कंठ में नहीं, बल्कि हृदय में धारण करने की आवश्यकता है।

केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के प्रतिनिधि श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी केंद्रीय कार्यालयों से राजभाषा नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

बैठक में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय निगमों एवं स्वायत्तशासी संगठनों के विभागाध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी के अधिकतम प्रयोग का संकल्प

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह