उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव का भदोही आगमन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव का भदोही आगमन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही ! जनपद के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव का आगमन दिनांक 20 दिसम्बर को भदोही में होने जा रहा है। उनका आगमन दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल सुंदरवन, कटेवना (भदोही) रहेगा, जहाँ एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

श्रीमती अपर्णा यादव जी श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र / श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल हिन्दू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सहभाग करेंगी। उनके आगमन से सम्मेलन को विशेष गरिमा एवं प्रेरणास्रोत प्राप्त होगा।

यह विराट हिन्दू सम्मेलन सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक एकता, राष्ट्रीय चेतना तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा समाज को एकजुट होकर सनातन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

सम्मेलन के माध्यम से समाज में आपसी समरसता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने का प्रयास किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक चेतना जैसे विषय भी इस आयोजन के प्रमुख केंद्र बिंदु रहेंगे।

श्रीमती अपर्णा यादव जी का यह दौरा न केवल भदोही जनपद के लिए, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। उनके उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को नई दिशा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्राप्त होगी। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान