नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में नौ दिवसीय कथा का आयोजन

कथा वाचक का सम्मान, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रामकथा श्रवण

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। श्री इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान धार्मिक व सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के विंध्याचल मंडल प्रभारी प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में ज्ञानपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, मातृशक्ति से श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव एवं श्रीमती आरती सिंह, जिला अध्यक्ष महेश त्रिपाठी, श्री प्रमोद गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश कैलाशी, अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, जिला महामंत्री रमेश प्रजापति, नगर महामंत्री नवीन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शतेंद्र शुक्ला सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कथा वाचक श्रद्धेय श्री शिवानन्द भाई श्री जी को भगवान श्री रामचंद्र जी का चित्र, अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण किया।

 

कार्यक्रम में अपना दल के जिला अध्यक्ष हरिलाल पाल, सुशील शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म–आस्था के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रिंस ने अब तक नहीं खोले राजनीतिक पत्ते, जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनहित के कार्यों से बटोर रहे चर्चा; 2027 के चुनाव में…

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम