सम्पूर्ण समाधान दिवस में सड़क निर्माण की मांग गूंजी

बसेरवा गांव में 250 मीटर आरसीसी रोड को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्रक, हुई तीखी बहस

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (मछलीशहर) तहसील मछलीशहर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बसेरवा गांव की सड़क समस्या को लेकर माहौल गरमा गया। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए गांव के मेन रोड स्थित शराब ठेका के सामने से पीसीएस अधिकारी कमलेश सिंह के घर तक लगभग 250 मीटर आरसीसी सड़क तत्काल स्वीकृत कराने की मांग की।

 

जज सिंह अन्ना ने पत्रक में उल्लेख किया कि बसेरवा गांव की लगभग 200 की आबादी वाली बस्ती आज भी पक्की सड़क से वंचित है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका।

 

अन्ना ने आरोप लगाया कि कुछ दलित परिवारों को जीएस बंजर की भूमि आवंटित की गई है और वही लोग सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित भूमि की सही नाप-तौल कराई जाए और विवाद को दूर करते हुए बस्ती तक रास्ता सुनिश्चित किया जाए।

 

सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाधान दिवस में जज सिंह अन्ना और उप जिलाधिकारी के बीच कुछ देर तक तीखी बहस भी हुई। अन्ना ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे पहले भी 16 दिसंबर को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

जज सिंह अन्ना ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। समाधान दिवस में मौजूद ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जफराबाद विधानसभा में केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी, विकसित भारत के लक्ष्य को बताया निर्णायक कदम

    जलालपुर मथुरा सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट का किया स्वागत   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जफराबाद। विधानसभा जफराबाद मंडल के अंतर्गत जलालपुर स्थित मथुरा सभागार…

    तीन संपर्क मार्गों का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में खुशी

    पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जगदीश नारायण राय ने किया सड़कों का उद्घाटन   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जफराबाद। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन