तीन माह में कायम की अलग पहचान, नम आंखों से दी गई विदाई

बरसठी थाना प्रभारी देवानंद रजक के स्थानांतरण पर भावुक हुआ थाना परिसर, जनता ने भी जताया स्नेह

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। बरसठी थाने में महज तीन माह के अल्प कार्यकाल में सशक्त कार्यशैली, अनुशासन और संवेदनशील व्यवहार के जरिए अलग पहचान बनाने वाले थाना प्रभारी देवानंद रजक के स्थानांतरण पर मंगलवार को थाना परिसर भावनाओं से भर उठा। विदाई समारोह के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों की आंखें भी नम दिखीं।

 

अपने कार्यकाल के दौरान थाना प्रभारी रजक ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की। आमजन के बीच वे एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मानवीय अधिकारी के रूप में स्थापित हुए। कम समय में ही जनता का विश्वास जीत लेना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

 

विदाई के अवसर पर पुलिस स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी देवानंद रजक ने कहा कि बरसठी क्षेत्र और यहां के लोगों से मिला स्नेह उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने पद पर रहते हुए उन्होंने सदैव कानून के दायरे में रहकर जनता की सेवा करने का प्रयास किया। भावुक होते हुए उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

 

स्थानीय नागरिकों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी कम ही मिलते हैं, जो अल्प समय में ही जनता के दिलों में स्थान बना लेते हैं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

थाना प्रभारी देवानंद रजक की विदाई का यह क्षण बरसठी थाना ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भावनात्मक बन गया, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा