मुनारी गांव में लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुनारी गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे गांव के ही नथुनी यादव, सिप्पू यादव, मन्ना यादव, मनीष यादव और रामधनी यादव ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विधिक जांच की जा रही है।




