अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन में विद्वानों की मौजूदगी, जनकल्याण से जोड़ने पर सराहना
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। पवित्र नगरी उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष महाधिवेशन में ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव कैलाशचन्द्र पाण्डेय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कालीदास एकेडमिक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने बताया कि देशभर से पधारे विद्वान ज्योतिषाचार्यों, शोधकर्ताओं और धर्मप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने श्री पाण्डेय द्वारा वर्षों से ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार, जनकल्याण हेतु किए जा रहे मार्गदर्शन और शास्त्रीय परंपराओं के संरक्षण की सराहना की।
सम्मान ग्रहण करते हुए कैलाशचन्द्र पाण्डेय ने इसे अपने गुरुओं के आशीर्वाद, माता-पिता की प्रेरणा और समाज के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य कथन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला शास्त्र है। भविष्य में भी वे इस विद्या को लोककल्याण से जोड़कर कार्य करते रहेंगे।
अधिवेशन के दौरान विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, शोधपत्रों का प्रस्तुतिकरण तथा ज्योतिषीय विमर्श भी आयोजित किए गए। श्री पाण्डेय के सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण रहा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित तिवारी, राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पाण्डेय एवं महासचिव (प्रशासनिक) अजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।




