तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

1818 में से 1223 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, पांच पदों के लिए 14 प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर

राजातालाब (वाराणसी)। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब का वार्षिक चुनाव 2026 गहमागहमी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो गया। चुनाव संचालन समिति के सदस्य विजय कुमार पांडेय, छेदीलाल यादव, नंद किशोर सिंह पटेल, अंकेश गिरी एवं विजय कुमार भारती ने बताया कि प्रारंभ में मतदान प्रतिशत कम रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा मतदान में तेजी आई। शाम तक कुल 1818 मतदाताओं में से 1223 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल पांच पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी, जिससे चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रत्याशी और उनके समर्थक गेट पर खड़े होकर अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। पूरे परिसर में हैंडबिल और पोस्टर छाए रहे।

चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पांच टेबल और 34 बूथ बनाए गए थे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए सीसी कैमरे एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई, जिससे मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष राधे मोहन त्रिपाठी, राधे लाल श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह पटेल, तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, बनारस बार के पूर्व महामंत्री मनोज कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल चौबे, सेंट्रल बार के कृष्ण कुमार द्विवेदी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार यादव सहित कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा