1909 के अभिलेखों के सहारे पूर्वजों की तलाश

नीदरलैंड से आया प्रवासी भारतीय परिवार चौबेपुर क्षेत्र में भटकता रहा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। अपने पूर्वजों की जड़ों तक पहुंचने की उम्मीद लेकर नीदरलैंड (हालैंड) से आया एक प्रवासी भारतीय परिवार बीते कई दिनों से वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में गांव-गांव भटक रहा है। ऐतिहासिक अभिलेखों के आधार पर परिवार अपने पुरखों के मूल गांव की पहचान करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक उन्हें ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

हालैंड निवासी वेदप्रकाश विजय ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय दुक्खी वर्ष 1909 में कलकत्ता से सूरीनाम गए थे। पुराने अभिलेखों में उनका पता “बनारस, थाना चौबेपुर, ग्राम बाबड़पुर” दर्ज है। इसी आधार पर वे पत्नी चंद्रावती और बेटियों शिवानी व पूजा के साथ चौबेपुर पहुंचे और बाबतपुर, चोलापुर तथा एयरपोर्ट क्षेत्र से जुड़े गांवों में खोजबीन शुरू की।

मंगलवार को परिवार ने बहरामपुर, छितमपुर और बाबतपुर नियार सहित कई गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। कुछ बुजुर्गों ने पारिवारिक संबंध की संभावना जताई, लेकिन अभी तक अभिलेखीय पुष्टि नहीं हो सकी। परिवार का मानना है कि समय के साथ “बाबड़पुर” गांव का नाम बदल गया हो सकता है।

खोज के दौरान भावुक क्षण तब आया, जब शिक्षिका पूजा ने प्रवासी भारतीयों के संघर्ष पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। परिवार ने बताया कि वे बुधवार को जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मिलकर सहयोग की मांग करेंगे। पूर्वजों की पहचान होने तक उनकी तलाश जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा