नकाब हटाने के बयान को लेकर सपा महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन

नीतीश कुमार के कथित आचरण के विरोध में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग

 

 

वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में सार्वजनिक मंच से एक मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाने को लेकर दिए गए कथित बयान और आचरण के विरोध में देशभर की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी की महिला इकाई ने इसके खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में मोर्चा खोल दिया है।

इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू न श्रीवास्तव ने किया। बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा को सौंपा। महिलाओं की भीड़ और उनका आक्रोश इस बात का संकेत दे रहा था कि इस मामले को लेकर उनमें गहरी नाराजगी है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ भाजपा सरकार में शामिल मंत्री गिरिराज सिंह और संजय निषाद द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियां और व्यवहार बेहद अशोभनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि ऐसे मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की महिलाएं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री ने डॉ. नुसरत परबीन के साथ घिनौना व्यवहार किया और मंत्री संजय निषाद ने उस पर हंसकर प्रतिक्रिया दी, उससे महिलाओं का अपमान हुआ है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं इस तरह की दूषित मानसिकता से आहत हैं और इसी कारण सपा महिला सभा उनके सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद कर रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और उन्होंने एक स्वर में इस प्रकार की घटनाओं का विरोध किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल