कबाड़ की दुकान से चोरी के चार वाहनों के इंजन बरामद

मिर्जामुराद पुलिस ने एक कबाड़ी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को करीब 11:30 बजे मेंहदीगंज स्थित एक कबाड़ की दुकान से चोरी की गाड़ियों के चार कटे हुए इंजन बरामद करते हुए एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजूरी चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी अपनी टीम के साथ रखौना ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मेंहदीगंज स्थित एक कबाड़ की दुकान में चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके इंजन अलग-अलग रखे गए हैं।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मेंहदीगंज स्थित बताए गए कबाड़ की दुकान पर पहुंची। वहां मौजूद मोहम्मद अली, निवासी मेंहदीगंज गांव (थाना मिर्जामुराद), ने बताया कि दुकान उसकी है। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर कई वाहनों के पार्ट्स कटे हुए मिले। बरामद इंजनों में दो टाटा गाड़ियों के, एक ऑटो का तथा एक अन्य चारपहिया वाहन का इंजन शामिल है।

पुलिस द्वारा जब दुकानदार से संबंधित वाहनों के कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी कबाड़ी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) व 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी के साथ उप निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, कांस्टेबल दयाराम यादव और रामाश्रय सरोज शामिल

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला