झारखंड निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 14 दिसंबर की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकल गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने चौबेपुर थाने में इसकी सूचना दी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि रांची (झारखंड) निवासी एक युवक, जो पूर्व में गांव स्थित सम्राट ईंट भट्टे पर काम करता था, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया गया कि किशोरी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।




