रमना कूड़ा प्लांट में लगी आग से ग्रामीण बेहाल

विषैले धुएं के विरोध में हरित कोयला प्लांट के गेट पर धरना

वाराणसी। रमना स्थित कूड़ा प्लांट में बीते एक सप्ताह से लगी आग के कारण निकल रहे विषैले धुएं से आसपास के गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस समस्या के विरोध में रमना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को हरित कोयला प्लांट के मुख्य गेट पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने किया।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 बीघा क्षेत्र में फैले कूड़े के ढेर में आग लगी हुई है, जिससे निकलने वाले जहरीले धुएं से लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और त्वचा व श्वसन संबंधी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जहरीले धुएं का असर आसपास की सब्जी की फसलों पर भी पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, एक जेसीबी तथा नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने आरोप लगाया कि आग लगने की शिकायत पहले ही नगर आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी गई थी, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि शहर से रात के समय कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां जलता हुआ कूड़ा लेकर प्लांट में पहुंचती हैं, जिससे आग फैलने की स्थिति बन रही है। इस लापरवाही के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ग्रामीणों का धरना देर शाम तक जारी रहा और उन्होंने मांग की कि कूड़ा प्लांट में लगी आग को स्थायी रूप से बुझाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा